लाइव न्यूज़ :

मध्यपद्रेश में एक दिन में रिकॉर्ड 22.26 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गई

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:59 IST

Open in App

मध्यप्रदेश ने दो दिवसीय कोविड-19 रोधी विशाल टीकाकरण अभियान के पहले दिन बुधवार को 22 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाकर नया कीर्तिमान बनाया है। प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे तक 22.26 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देर रात यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने एक ट्वीट किया, मध्यप्रदेश ने इस टीकाकरण के साथ एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण करने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 21 जून को 17.62 लाख लोगों को टीका लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया था। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के एक जैन मंदिर में आयोजित शिविर में इस अभियान का उद्घाटन किया। चौहान ने शिविर में टीकाकरण के लिए आए लोगों का स्वागत किया। उन्होंने टीकाकरण के बाद कुछ व्यक्तियों के हाथ पर ‘‘ मैंने टीका लगाया है’’ की सील भी लगाई। उन्होंने कहा, ‘‘ संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है। हम फिर से एक महामारी की पीड़ा को सहन नहीं कर सकते हैं। इसलिए सुरक्षा जरूरी है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी पात्र लोगों को 21 सितंबर तक टीके की पहली खुराक तथा 21 दिसंबर तक दूसरी खुराक लग जाए। चौहान ने भोपाल के काटजू अस्पताल का भी दौरा किया जहां दिव्यांगों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'