लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला

By भाषा | Updated: March 15, 2021 10:12 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 15 मार्च अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,031 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह नया मामला पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आया।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत को कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 62 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को कोई भी व्यक्ति ठीक नहीं हुआ और संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 4,964 ही है।

केन्द्र शासित प्रदेश में अभी पांच लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में प्रशासन ने अभी तक 2,91,842 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अभी तक 11,537 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'