लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाएगी भाजपा, चलाएंगे राष्ट्रव्यापी अभियान

By भाषा | Updated: December 16, 2019 05:12 IST

पात्रा ने कहा, “इस कानून में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है कि हमारे मुस्लिम भाइयों या बहनों के एक भी अधिकार छीने जाएंगे। इसके बजाए उन लोगों को अधिकार दिए जाएंगे जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना झेलने के बाद भारत आने पर बिना किसी अधिकार के रह रहे थे।

Open in App

नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने रविवार को घोषणा की कि वह इस कानून के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। पार्टी ने कहा कि यह मुसलमानों या किसी अन्य समुदाय के खिलाफ भेदभावपूर्ण नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी के उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश भर में लोगों को इस कानून के बारे में बताएंगे, जिसका उद्देश्य तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक प्रताड़ना झेलने के बाद भारत आए वहां के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है।

पात्रा ने कहा, “इस कानून में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है कि हमारे मुस्लिम भाइयों या बहनों के एक भी अधिकार छीने जाएंगे। इसके बजाए उन लोगों को अधिकार दिए जाएंगे जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना झेलने के बाद भारत आने पर बिना किसी अधिकार के रह रहे थे।”

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत 11 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय नेतृत्व ने रविवार को यहां इस कानून के प्रावधानों के बारे में बताया है, ताकि वे अपने-अपने राज्यों में अभियान शुरू कर सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी को नये कानून पर एक पुस्तिका भी दी। पात्रा ने कहा, ‘‘हमें विपक्ष, खासतौर से कांग्रेस की गैर जिम्मेदाराना भूमिका से भाजपा के जिम्मेदाराना व्यवहार की तुलना करनी होगी। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से तथ्यों के साथ बात की है जबकि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है। वे दंगा या आगजनी करना चाहते हैं।’’

उन्होंने आगे कहा कि नागरिकता कानून पर राजनीति घिनौनी है और विपक्ष ने अनुच्छेद 370 और तीन तलाक कानून को हटाए जाने पर भी ऐसा ही किया था। भाजपा प्रवक्ता ने लंदन में भारतीय दूतावास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की और आरोप लगाया, ‘‘पाकिस्तान ने अपना काम कांग्रेस को सौंप दिया।’’

पात्रा ने कहा कि नये कानून का विरोध इसलिए हो रहा है कि इसने कुछ राजनीतिक दलों के ‘‘तुष्टीकरण के कारोबार’’ को रोक दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘कैब (सिटिजेनशिप एमेंडमेंट एक्ट) का मतलब है ‘कारोबार अब बंद’। तुष्टीकरण का उनका कारोबार अब बंद हो गया है।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAfghanistan से Indian Ambassador देश लौटे, Taliban की मजबूती के लिए Afghan नेता जिम्मेदार: Joe Biden

भारतदिल्ली हिंसाः जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस रिमांड, राजद्रोह, हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, जानिए पूरा मामला

क्राइम अलर्टदिल्ली हिंसाः कोर्ट ने शर्जील इमाम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, यूएपीए के तहत अरेस्ट

क्राइम अलर्टदिल्ली हिंसा: संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन, कोर्ट ने गिरफ्तार छात्रा को जमानत दी

क्रिकेटदिल्ली हिंसा पर इस बड़े क्रिकेटर ने लोगों से की खास अपील, कहा- अपने ही अपनों को क्यों...

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र शीतकालीन सत्र: चाय पार्टी का बहिष्कार, सदनों में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति करने में विफल रही सरकार

भारतगोवा अग्निकांड: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, सीएम प्रमोद सावंत ने ₹5 लाख मुआवज़े की घोषणा की

भारतसतत निगरानी, सघन जांच और कार्रवाई से तेज़ी से घटा है नक्सली दायरा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतयूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में योगी सरकार लाएगी 20,000 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट, 15 दिसंबर हो सकता है शुरू

भारतकांग्रेस के मनीष तिवारी चाहते हैं कि सांसदों को संसद में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वोट देने की आजादी मिले, पेश किया प्राइवेट मेंबर बिल