लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः 46 दिन के भीतर बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा, 72 घंटे में की जांच पूरी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 8, 2018 10:04 IST

आरोपी ने 21 मई को रहली में नाबालिग से रेप किया था। जिसके बाद इस केस को मात्र डेढ़ महीने में सुलझा लिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 जुलाई: मध्य प्रदेश के सागर जिला में एक रेप केस को लेकर त्वरति कार्रवाई हुई है। शनिवार (7 जुलाई) को नाबालिग लड़की से रेप करने के जुर्म में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। आरोपी ने 21 मई को रहली में नाबालिग से रेप किया था। जिसके बाद इस केस को मात्र डेढ़ महीने में सुलझा लिया गया है। 46 दिन के अंदर ट्रायल, मेडिकल जांच से लेकर आरोपी को फांसी की सजा तक सुना दी गई है। 

गौरतलब है कि पिछले महीने ही मध्यप्रदेश के सागर जिले में ही खुरई स्थित एक अदालत ने 9 साल की बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में एक युवक को मौत की सजा सुनाई है। आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। अपर लोक अभियोजक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सुमन श्रीवास्तव ने सुनील आदिवासी (21) को नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले में दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अदालत ने उसे बच्ची की हत्या करने के मामले में भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक के अनुसार 13 अप्रैल 2017 को जब यह बच्ची महुआ बीनने जंगल गई थी उसी समय सुनील आदिवासी ने अपनी झोपड़ी में उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने बाद उसने उसी दिन गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को बोरे में भरकर झोपड़ी में रख दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेपफांसी की सजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील