लाइव न्यूज़ :

ट्रिपल तलाक कानून बनने के बाद नहीं थम रहा मामला, अब मुजफ्फरपुर में शख्स ने 20 साल बाद पत्नी को दिया तीन तलाक  

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2019 15:28 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी 20 साल पहले नरकटिया पंचायत के नरकटिया निवासी मो. कलाम अंसारी से हुई थी. वह पत्नी के मायके वालों से दहेज की मांग कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देनरकटिया के मौलाना मुश्ताक अहमद ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेरी पंचायत में तीन तलाक सुनने में आया है.पीड़िता के पिता ने बताया कि 20 साल पहले बेटी का निकाह मो. कलाम अंसारी से हुआ था.

केन्द्र सरकार ने एक ओर जहां तीन तलाक पर कानून बना दिया है, वहीं, इसके बावजूद तीन तलाक का मामला थमने का नाम हीं नही ले रहा है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर जिले के हथौडी थाना क्षेत्र की नरकटिया पंचायत की एक महिला के साथ तीन तलाक का मामला सामने आया है. इसके बाद मुखिया सुशीला देवी ने पुलिस को इसकी सूचना दी. हालांकि, मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की शादी 20 साल पहले नरकटिया पंचायत के नरकटिया निवासी मो. कलाम अंसारी से हुई थी. वह पत्नी के मायके वालों से दहेज की मांग कर रहा था. रुपये नहीं मिलने पर एक अगस्त की सुबह उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया. 

नरकटिया के मौलाना मुश्ताक अहमद ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मेरी पंचायत में तीन तलाक सुनने में आया है. यह इस्लामिक कानून से नाजायज है. बताया गया कि तीन तलाक का विरोध करने पर महिला को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. उसके पैर की हड्डी तोड दी गई. ग्रामीण उसका इलाज करा रहे हैं. 

पीड़िता के पिता ने बताया कि 20 साल पहले बेटी का निकाह मो. कलाम अंसारी से हुआ था. उसे दो नाती व पांच नतिनी हैं. दो माह पहले कलाम ने दहेज की मांग शुरू कर दी.

रकम नहीं देने पर उनकी बेटी की पिटाई भी करने लगा. गुरुवार को उसने तीन तलाक दे दिया. इसके बाद सभी घर छोड़कर फरार हो गए. हथौड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था, लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :तीन तलाक़तीन तलाकबिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट