लाइव न्यूज़ :

हाथरस: आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2024 21:23 IST

हादसे में मरने वालो में बच्चे और महिला-पुरुष शामिल हैं। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव मितई की घटना। हादसे में मरने वालो की संख्या अभी बढ़ सकती है।

Open in App

आगरा: आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैक्स कमर्शियल वाहन और रोडवेज बस के बीच टक्कर में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि, महिलाओं और बच्चों सहित 16 से अधिक घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में मरने वालो में बच्चे और महिला-पुरुष शामिल हैं। मैक्स गाड़ी में करीब 30 लोग सवार थे, जिसमे कई लोगों की मौके पर मौत होने की बात सामने आ रही है। सभी लोग सासनी से गमी में शामिल होकर आगरा के खदौली के गांव सेमरा लौट रहे थे।

यह दुर्घटना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव मितई के पास घटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में मरने वालो की संख्या अभी बढ़ सकती है। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल पहुंचे है। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंभीर घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस-प्रशासन राहत बचाव में जुटा है।

घटना पर सीएम योगी ने संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा,  जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

इसके अलावा पीएम मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।"

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाअलीगढ़आगरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

क्राइम अलर्टश्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर, 8 लोगों की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम