लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सेक्टर आठ के पास नाले में मिला एक शव

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:50 IST

Open in App

नोएडा(उप्र), सात जुलाई थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर आठ के पास गंदे नाले में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पुलिस को मिला है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस को सेक्टर आठ के गंदे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 32 वर्ष है।

चौहान ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने बुधवार सुबह को शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान चुमन तिवारी के रूप में हुई है जो एफ-34 सेक्टर आठ का रहने वाला था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति नाले में गिर गया था, तथा उसकी मौत हो गई।

हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस बाबत मृतक के परिजन किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान हैं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए