लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु कोर्ट ने कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का दिया निर्देश, कॉपीराइट से जुड़ा है मामला

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2022 20:27 IST

गौरतलब है कि एमआरटी म्यूजिक ने शिकायत दर्ज कराई थी और यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसाथ ही कोर्ट ने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दियाकांग्रेस पर एमआरटी म्यूजिक के स्वामित्व वाले वैधानिक कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप हैमामले में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सोमवार को बेंगलुरु कोर्ट ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर फिल्म केजीएफ चैप्टर -2 के साउंड रिकॉर्ड का अवैध रूप से उपयोग करके एमआरटी म्यूजिक के स्वामित्व वाले वैधानिक कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप है। इसी मामले में कोर्ट ने ट्विटर को ऐसा निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि एमआरटी म्यूजिक ने शिकायत दर्ज कराई थी और यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांग्रेस के इन नेताओ के खिलाफ  कॉपीराइट अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

आरोप है कि कांग्रेस नेताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यात्रा के दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें केजीएफ -2 फिल्म के लोकप्रिय गीतों का उपयोग बिना अनुमति के किया गया था।

कुमार ने पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार कहा, “उक्त वीडियो शिकायतकर्ता के स्वामित्व वाली और उसके पास मौजूद लोकप्रिय ध्वनि रिकॉर्डिंग का उपयोग करके बनाए गए थे। उक्त ध्वनि रिकॉर्डिंग सिनेमैटोग्राफिक फिल्म "केजीएफ चैप्टर 2" (हिंदी संस्करण) की है, जो विश्व स्तर पर लोकप्रिय है।" राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ी यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई और 30 जनवरी, 2023 को जम्मू पहुंचने की उम्मीद है। मार्च ने अब तक पांच दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को कवर किया है। इस दौरान यह विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी।

टॅग्स :कांग्रेसट्विटरकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम