लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के 923 नए मामले सामने आए, 30 मई के बाद सबसे अधिक संख्या

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 923 नए मामले दर्ज किए जो 30 मई के बाद सर्वाधिक और एक दिन पहले दर्ज किए गए मामलों से लगभग दोगुने है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर बढ़कर 1.29 प्रतिशत हो गई जो मंगलवार को 0.89 प्रतिशत थी। बुलेटिन के अनुसार इस बीमारी के कारण किसी मरीज की मौत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली में 30 मई को 946 मामले सामने आए थे और 78 मरीजों की मौत हो गयी थी। संक्रमण दर 1.25 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 496 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हो गई थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन कोविड-19 की कुल 71,696 जांच की गयी। राष्ट्रीय राजधानी में अभी 2,191 मरीज उपचाराधीन हैं और उनमें से 1,068 मरीज घरों में पृथकवास में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे