लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 907 नए मामले सामने आए; 14 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: November 16, 2020 12:51 IST

Open in App

ठाणे, 16 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड​​-19 के 907 नए मामले सामने आए, जिससे इस जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,19,473 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में रविवार को कोरोना वायरस के कारण 14 मौतें हुईं, जिससे जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,521 हो गई।

जिले में अब तक 2,07,527 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 6,425 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 94.56 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.52 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में इलाजरत मामले अब तक आए कुल संक्रमण का 2.93 प्रतिशत है।

जिले में अब तक आए कोरोना वायरस के कुल मामलों में से, कल्याण में 51,811 मामले आए हैं, इसके बाद ठाणे शहर में 48,884, नवी मुंबई में 46,161 और मीरा भयंदर में 23,373 मामले आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, ठाणे शहर में अब तक 1,190 मौतें हुई हैं, जबकि कल्याण में 1,028, नवी मुंबई में 940 और मीरा भयंदर में 744 मौतें हुई हैं।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में अब तक कोविड-19 के 41,848 मामले आए हैं और इस बीमारी के कारण 1,117 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'