लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 90 नए मामले

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:34 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 90 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 52,960 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 260 ही है। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि नए 90 मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 20, चांगलांग में 16, लोअर सुबनसिरी में नौ और अंजॉ में आठ मामले सामने आए। नए 90 मामलों में से 87 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में, दो ‘ट्रूनैट’ जांच में और आरटी-पीसीआर जांच के जरिए एक मामला सामने आया। इनमें से 62 में ही कोविड-19 के लक्षण थे। जम्पा ने बताया कि राज्य में अभी 900 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। सोमवार तक 156 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,800 हो गई। जम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.81 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.48 प्रतिशत है। राज्य में अभी तक कुल 10.55 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अभी तक राज्य में 9,69,178 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 85 नए मामले

भारतअरुणाचल में कोविड-19 के 54 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 71 नए मामले

भारतअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 39 नए मामले

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम