लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:30 IST

Open in App

ब्रिटेन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के आपात सत्र में अफगानिस्तान से विदेशी नागरिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से निकाले जाने की अनुमति देने का तालिबान से आग्रह किया। प्रादे119 पंजाब कांग्रेस लीड चुनाव वादे पंजाब के चार मंत्रियों, कई विधायकों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ विद्रोह की आवाज उठाईचंडीगढ़, पंजाब के चार कैबिनेट मंत्रियों और कांग्रेस के कई विधायकों ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करते हुए कहा कि उन्हें सिंह पर ‘विश्वास’ नहीं है क्योंकि उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं किया है।अर्थ62 पंजाब किसान- विरोध प्रदर्शनपंजाब के मुख्यमंत्री ने गन्ने का मूल्य 360 रुपये क्विंटल घोषित किया, किसानों ने आंदोलन समाप्त किया चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को राज्य में गन्ने का दाम बढ़ाकर 360 रुपये क्विंटल करने आश्वासन दिया जिसके बाद गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रादे122 कश्मीर तीसरी लीड मुठभेड़ सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी ढेरश्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इसके साथ ही घाटी में बीते 24 घंटे में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। पुलिस ने यह जानकरी दी। दि68 अफगान भारत दूसरी लीड यूएनएचआरसीउम्मीद है अफगानिस्तान की स्थिति पड़ोसियों के लिए चुनौती नहीं बनेगी : भारत ने यूएनएचआरसी में कहानयी दिल्ली, भारत ने मंगलवार को उम्मीद जतायी कि अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पड़ोसियों के लिए चुनौती नहीं बनेगी तथा लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी समूह द्वारा अपनी गतिविधियों के लिए अफगान भूमि का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। दि51 दिल्ली न्यायालय आत्मदाह मौतउच्चतम न्यायालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला की मौत नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के बाहर एक पुरुष के साथ कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने वाली 24 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। दि56 अदालत दंगे दिल्ली दंगे: यूएपीए के तहत गिरफ्तार आरोपी ने पूछा, अनुराग ठाकुर व कपिल मिश्रा के खिलाफ प्राथिमकी क्यों दर्ज नहीं की गईनयी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले साल भड़के दंगों के मामले में गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार जामिया मिल्लिया इस्लामिया एल्युमनी एसोसिएशन के प्रमुख शिफा-उर-रहमान ने मंगलवार को अदालत में पूछा कि दंगों को भड़ाकने के आरोप में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं की गई है? प्रादे65 उप्र अदालत मुजफ्फरनगर दंगे मुजफ्फरनगर दंगे: अदालत ने नफरत भरे भाषण के सिलसिले में एक सितंबर को होंगे आरोप तयमुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर के 2013 के सांप्रदायिक दंगे से संबद्ध नफरत भरे भाषण के सिलसिले में एक स्थानीय विशेष अदालत मंगलवार को पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधियों समेत 10 आरोपियों के विरूद्ध आरोप निर्धारित नहीं कर सकी क्योंकि वे (आरोपी) पेश नहीं हुए। वि23 यूएनएचआरसी अफगानिस्तानतालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में बर्बरता की खबरें मिली हैं : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुखजिनेवा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैशलेट ने मंगलवार को कहा कि उन्हें अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में बर्बरता से संबंधित पक्की खबरें मिली हैं जिनमें आम लोगों और हथियार डाल चुके सुरक्षाकर्मियों को तत्काल मृत्युदंड दिया जाना तथा महिलाओं पर प्रतिबंध लगाना शामिल है।अर्थ60 होटल-पट्टाहोटल अशोक को पट्टे पर निजी हाथों में दिया जाएगा, आईटीडीसी के 7 होटल बाजार पर चढ़ाने की तैयारी नयी दिल्ली, देश की राजधानी के पांच सितारा होटल ‘द अशोक’ को निजी कंपनियों को पट्टे पर देने की योजना है। सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों का पूरी क्षमता के इस्तेमाल करने की महत्वकांक्षी मौद्रिकरण योजना के तहत यह कदम उठाया जा रहा है। खेल26 खेल पैरालंपिक लीड उद्घाटन समारोह‘हमारे पास भी पंख हैं’: शानदार समारोह के साथ शुरू हुआ तोक्यो पैरालंपिकतोक्यो, ‘हमारे पास भी पंख है’ की थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम के साथ मंगलवार को तोक्यो पैरालंपिक खेलों का आगाज हुआ जिसमें विपरीत परिस्थितियों में पैरा खिलाड़ियों की ऊंची उड़ान भरने के जज्बे को दर्शाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'