लाइव न्यूज़ :

फर्जी नौकरी के झांसे में आकर यूएई में फंसे केरल के 9 लोग, व्हाट्सएप्प के जरिये एजेंट ने बनाया निशाना

By भाषा | Updated: July 21, 2019 12:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में एक व्हाट्सएप्प संदेश साझा किया जा रहा था कि 15 दिनों के अंदर संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी पाएं.खलीज टाईम्स की खबर के अनुसार केरल के ये सभी लोग अल ऐन और अजमान में फंसे हुए हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी नौकरी की पेशकश के झांसे में आने के बाद नौ भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में फंस गये हैं। खलीज टाईम्स की खबर के अनुसार केरल के ये सभी लोग अल ऐन और अजमान में फंसे हुए हैं। उनका दावा है कि वे व्हाट्सएप्प के जरिए शफीक नामक एजेंट से मिले थे और उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा वीजा के लिए 70000 रूपये का भुगतान किया था।

यह घटना ऐसे समय में सामने आयी है जब कुछ महीने पहले दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने नौकरी के इच्छुक लोगों को संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी दिलाने के फर्जी इश्तहारों से दूर रहने का आह्वान किया था। वाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘नौकरी पाने को इच्छुक लोग नौकरी की ऐसी फर्जी पेशकश के जाल में नहीं फंसें तथा वे इस संबंध में वाणिज्य दूतावास से स्पष्टीकरण पा सकते हैं।’’

इन नौ में एक और केरल के मलप्पुरम के निवासी फाजिल ने कहा, ‘‘ केरल में एक व्हाट्सएप्प संदेश साझा किया जा रहा था कि 15 दिनों के अंदर संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी पाएं और मुझे भी यह अग्रसारित मैसेज मिला। मैंने सोचा कि यह सही होगा और क्योंकि कई लोग रूचि ले रहे थे।’’ उसने कहा कि उसने एजेंट से बातचीत की थी जिसने उसे अल ऐन में एक सुपरमार्केट में नौकरी दिलाने का वादा किया।

उसने कहा, ‘‘ उसने (एजेंट ने) मुझसे कहा कि मुझे 22496 रूपये की तनख्वाह मिलेगी और मुफ्त खाना-पीना मिलेगा। मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था और मैंने सोचा कि यह मेरे लिए अच्छी शुरूआत होगी।’’ फाजिल ने बताया कि उसने जाने के वास्ते पैसे जुटाने के लिए अपनी मां के गहने गिरवी रख दिये लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली।

उनके अनुसार जब ये लोग 15 जुलाई को अबू धाबी पहुंचे तब उन्होंने अहसास हुआ कि वे ठगे गये हैं। इन नौ में से एक अन्य और केरल के कोझिकोड़ के निवासी मोहम्मद रफीक ने बताया कि हवाई अड्डे पर हमें समीर नामक एक स्थानीय एजेंट मिला जिसने हम में से चार को अजमान और पांच को अल ऐन ले गया।

जब हमने उससे नौकरी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि सुपरमार्केट का अधिकारी जेल में है और ऐसे में उन्हें हमारे लिए नयी नौकरी ढूंढनी होगी। अबू धाबी में भारतीय दूतावास आगे आया है और उसने इन लोगों को वापस भेजने में मदद की पेशकश की है। 

टॅग्स :संयुक्त अरब अमीरातकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए