लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 879 नए मरीज, इस साल एक दिन में सामने आई सर्वाधिक संख्या

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:43 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ अप्रैल भुवनेश्वर में कोविड-19 के 879 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,45,526 हो गई। इस साल राज्य में एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 518 मामले पृथक केन्द्रों से और 361 मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए।

उन्होंने बताया कि राज्य में खुर्दा जिले में 144, सुंदरगढ़ में 131, नौपाड़ा में 61, बरगढ़ में 53 और कटक में 50 नए मामले सामने आए।

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला अधिकारियों से कोविड देखभाल केन्द्रों तथा अस्पतालों में बुनियादी ढांचे मजबूत करने को कहा है।

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में 4888 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि आज से ठीक एक माह पहले, आठ मार्च को उपचाराधीन मामले केवल 665 थे। राज्य में अभी तक 3,38,662 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,923 बनी हुई है। वहीं, कोविड-19 के 53 मरीजों की मौत अन्य बीमारियों की वजह से हुई है।

राज्य में अभी तक 92.75 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। यहां नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 3.73 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब