लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 877 नए मामले सामने आए, 19 और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 877 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,46,938 हो गई। इसके अलावा 19 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,41,317 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में ओमीक्रोन संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

राज्य में बुधवार को संक्रमण के 925 नए मामले सामने आए थे और 10 रोगियों की मौत हुई थी।

बुलेटिन में कहा गया है कि दिनभर में कुल 632 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी गई, जिसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 64,95,249 तक पहुंच गई है। संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत है।

बुलेटिन में कहा गया है, ''राज्य में आज ओमीक्रोन संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया।''

महाराष्ट्र में बुधवार को ओमीक्रोन के चार मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,24,350 नमूनों की जांच की गई। अब तक राज्य में कुल 6,73,06,860 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 77,371 लोग गृह पृथकवास जबकि 839 अन्य संस्थागत पृथकवास में हैं।

मुंबई में कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए हैं और दो रोगियों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह