लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड के 875, तेलंगाना में 151 नए मामले

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:37 IST

Open in App

चेन्नई/हैदराबाद, पांच नवंबर तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 875 नए मरीजों की पुष्टि हुई तथा 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, पड़ोसी राज्य तेलंगाना में 151 नए मरीज मिले तथा दो संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई।

चेन्नई में जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ तमिलनाडु में कुल संक्रमितों की संख्या 27,07,368 हो गई है जबकि मृतक संख्या 36,204 पर पहुंच गई है। इसमें बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 1,012 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है, जिसके बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की तादाद 26,60,419 पहुंच गई है। राज्य में 10,745 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी चेन्नई में 106 और कोयंबटूर में 102 मामले मिले हैं।

वहीं, हैदराबाद में जारी एक सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, तेलंगाना में कुल मामले 6,72,203 हो गए हैं तथा वायरस के कारण 3,963 लोगों की जान अब तक जा चुकी है

बुलेटिन में बताया गया है कि आज शाम साढ़े पांच बजे तक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 45 मामले मिले हैं। उसमें बताया गया है कि आज 190 लोगों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है। 6,64,402 लोग अबतक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 3,838 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़