लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 87 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:45 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ अक्टूबर पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 87 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,26,893 हो गयी जबकि एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,845 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान 5,652 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। संक्रमण के नए मामलों में पुडुचेरी में सर्वाधिक 58 नए मरीज मिले। इसके बाद कराईकल में 21 और माहे में संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए। यनम में इस दौरान संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 646 हो गयी है, जिसमें से 107 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 539 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में 95 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,24,402 हो गई है।

प्रदेश में संक्रमण की दर 1.54 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण से ठीक होने की दर 98.04 प्रतिशत है।

पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 10,40,861 खुराक दी जा चुकी हैं, जिसमें से 3,37,708 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा