लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 87 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:12 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार फरवरी ओडिशा में कोविड-19 के 87 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में बृहस्पतिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,369 हो गई। वहीं,एक और संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,907 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 87 नए मामलों में से 51 मामले विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं, जबकि 36 मरीज संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान सामने आए।

राज्य में 910 लोगों का उपचार चल रहा है और 3,32,499 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक राज्य में तीन फरवरी तक 2,13,346 स्वास्थ्य कर्मियोंको कोविड-19 रोधी टीके लगाये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दूसरे चरण में 6 फरवरी से शुरू होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात 1, 92,437 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'