लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के चलते 85 लाख चौकीदारों की नौकरी संकट में, पीएम मोदी को लिखा पत्र लिखकर मांगी ये मदद

By संतोष ठाकुर | Updated: March 21, 2020 17:44 IST

सेंट्रल एसोसियेशन आफॅ प्राइवेट सिक्यूरिटी इंडस्ट्री ने पीएम मोदी को पत्र में लिखा कि अगर सरकार चाहे तो चौकीदारों को अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों व अन्य स्थानों पर लोगों का तापमान नापने और अन्य कार्य में लगाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना की वजह से सिक्यूरिटी गार्ड के एवज में मिलने वाले पैसों की अदायगी में देर हो रही है। नियोक्ताओं की ओर से कहा जा रहा है कि चौकीदारों को छुटटी पर भेज दें।

लोकसभा चुनाव में मैं भी चौकीदार कैंपेन के केंद्र में रहे देश के 85 लाख से अधिक चौकीदारों पर कोरोना की वजह से रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। इनकी प्रतिनिधि संस्था कापसी, सेंट्रल एसोसियेशन आफॅ प्राइवेट सिक्यूरिटी इंडस्ट्री, ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि इनके रोजगार को बचाने के लिए कदम उठाए जाएं। अगर सरकार चाहे तो चौकीदारों को अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों व अन्य स्थानों पर लोगों का तापमान नापने और अन्य कार्य में लगाया जा सकता है।

कापसी के चेयरमेन कुंवर विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि कोरोना की वजह से देश के सभी मॉल, बाजार, दुकान और कंपनियां बंद हो रही है। ऐसे में नियोक्ताओं की ओर से कहा जा रहा है कि चौकीदारों को छुटटी पर भेज दें। हमें उनकी सेवा की जरूरत नहीं है। ऐसे में सिक्यूरिटी सेवा को आवश्यक सेवा में शामिल करने की जरूरत है।

इसके साथ ही जीएसटी, ईएसआई और पीएफ संस्थानों को यह निर्देश भी दिया जाए कि वे इससे जुड़े टैक्स और अशंभागिता को एक निश्चित समय के बाद ही सुरक्षा एजेंसियों से वूसले करें जिससे देश के 22 हजार से अधिक निजी सुरक्षा एजेंसियां की ओर से चौकीदारों—सिक्यूरिटी गार्ड को समय से वेतन देने में सहायता मिले।

 इसकी वजह यह है कि नियोक्ताओं की ओर से कोरोना की वजह से सिक्यूरिटी गार्ड के एवज में मिलने वाले पैसों की अदायगी में देर हो रही है। कुंवर विक्रम सिंह ने कहा है कि सरकार इस क्षेत्र पर ध्यान दें क्योंकि इससे देश के एक करोड़ परिवार और वह भी मध्यम वर्ग या निम्न मध्यम वर्ग खास तौर पर प्रभावित हो रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया