पश्चिम बंगाल में 84,505 लोगों का टीकाकरण हुआ

By भाषा | Published: January 23, 2021 08:41 AM2021-01-23T08:41:46+5:302021-01-23T08:41:46+5:30

84,505 people vaccinated in West Bengal | पश्चिम बंगाल में 84,505 लोगों का टीकाकरण हुआ

पश्चिम बंगाल में 84,505 लोगों का टीकाकरण हुआ

कोलकाता, 23 जनवरी पश्चिम बंगाल में 30,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया जिसके साथ टीका लगवाने वाले कुल लोगों की संख्या यहां शुक्रवार को 84,505 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 35,100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, हालांकि राज्यभर में 351 केंद्रों पर 30,517 लोगों को कोविशील्ड टीका लगाया गया।

अधिकारी ने बताया कि मामूली प्रतिकूल प्रभाव के 11 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन 11 लोगों का स्वास्थ्य ठीक है।’’

अधिकारी ने बताया कि वह नर्स जिन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में 16 जनवरी को टीका लगवाने के बाद सीसीयू में भर्ती करवाना पड़ा था, शुक्रवार को उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

उक्त नर्स टीकाकरण के कुछ मिनट बाद बेहोश हो गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 84,505 people vaccinated in West Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे