लाइव न्यूज़ :

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नये मामले सामने आये, राजस्थान में कुल संख्या 1000 के पार

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:45 IST

मंगलवार को केवल जयपुर में ही 83 नये मरीज आए हैं तथा शहर के इन मामलों में रामगंज से 67, एमडी रोड से 14, राजा पार्क में एक एवं खो नागोरियान में एक मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  मंगलवार को जोधपुर में 13, कोटा में आठ, झालावाड़ में दो, जैसलमेर व झुंझुनू में एक एक नया मामला आया है।

जयपुरराजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नये मामले मंगलवार रात तक सामने आए। इससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1000 को पार कर गयी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 108 नये मामले सामने आए, फलस्वरूप राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1005 हो गई है।

उन्होंने बताया कि उनमें केवल जयपुर में ही 83 नये मरीज आए हैं तथा शहर के इन मामलों में रामगंज से 67, एमडी रोड से 14, राजा पार्क में एक एवं खो नागोरियान में एक मामला है। सिंह के अनुसार इसके अलावा मंगलवार को जोधपुर में 13, कोटा में आठ, झालावाड़ में दो, जैसलमेर व झुंझुनू में एक एक नया मामला आया है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 54 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थानजयपुरराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे