मई 2019 तक विदेशी जेलों में 8189 भारतीय कैदी बंद, सर्वाधिक 1811 सऊदी अरब में : मुरलीधरन

By भाषा | Published: July 18, 2019 04:18 PM2019-07-18T16:18:45+5:302019-07-18T16:18:45+5:30

मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1811 भारतीय कैदी बंद हैं। संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 1392 भारतीय और नेपाल की जेलों में 1160 भारतीय बंद हैं।

8189 Indian prisoners languish in foreign jails till May 2019; Most 1811 in Saudi Arabia: Muralidaran | मई 2019 तक विदेशी जेलों में 8189 भारतीय कैदी बंद, सर्वाधिक 1811 सऊदी अरब में : मुरलीधरन

जानकारी साझा करने वाले देश भी आम तौर पर बंदी बनाए गए विदेशियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं देते।

Highlightsविदेश राज्य मंत्री के अनुसार, पाकिस्तान की जेलों में 48 भारतीय कैदियों के बंद होने की खबर है।मुरलीधरन ने बताया कि 2016 से अब तक खाड़ी क्षेत्र के देशों में कुल 3087 भारतीय नागरिकों को क्षमादान दिया गया है या उनकी सजा बदल दी गई है। 

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 31 मई 2019 तक विदेशी जेलों में 8189 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं।

मुरलीधरन ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि सऊदी अरब की जेलों में सर्वाधिक 1811 भारतीय कैदी बंद हैं। संयुक्त अरब अमीरात की जेलों में 1392 भारतीय और नेपाल की जेलों में 1160 भारतीय बंद हैं।

विदेश राज्य मंत्री के अनुसार, पाकिस्तान की जेलों में 48 भारतीय कैदियों के बंद होने की खबर है। उन्होंने बताया ‘‘कई देशों में कड़े निजता कानूनों के कारण स्थानीय प्राधिकारी कैदियों के बारे में जानकारी तब तक साझा नहीं करते जब तक संबंधित व्यक्ति इस तरह की जानकारी के खुलासे की सहमति नहीं देता। यहां तक की जानकारी साझा करने वाले देश भी आम तौर पर बंदी बनाए गए विदेशियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं देते।’’

मुरलीधरन ने बताया कि 2016 से अब तक खाड़ी क्षेत्र के देशों में कुल 3087 भारतीय नागरिकों को क्षमादान दिया गया है या उनकी सजा बदल दी गई है। 

Web Title: 8189 Indian prisoners languish in foreign jails till May 2019; Most 1811 in Saudi Arabia: Muralidaran

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे