लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में मानवता शर्मसार! जिला अस्पताल के बाहर अपने भाई का शव लेकर बैठा रहा 8 साल का मासूम 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2022 10:54 IST

मध्यप्रदेश से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई। एक 8 साल का मासूम अपने भाई के शव को अपने हाथों में लेकर सड़क किनारे बैठा था। कुछ ही दूरी पर उसका पिता जिला अस्पताल के बाहर एंबुलेंस या कोई और वाहन ढूंढ़ता रहा पर उसे कोई वाहन नहीं मिला। मामले की जानकारी मिलने पर आनन फानन में पुलिस पहुंची और वाहन का इंतेज़ाम कराया।

Open in App
ठळक मुद्देएनीमिया से हुई थी 2 साल के मासूम की मौत जिला अस्पताल के बाहर कोई वाहन न मिलने पर पुलिस को जानकारी मिली मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, मासूम और उसके भाई के शव को लेकर अस्पताल गए

भोपाल: सड़क पर चारो ओर गंदगी और सड़क किनारे बैठा एक मासूम जिसके हाथों में उसके भाई का शव है। मध्यप्रदेश के मुरैना की ये तस्वीर हर किसी को झकझोर कर रख देगी। 8 साल का मासूम जहां अपने भाई के शव को हाथ में लेकर बैठा था। वहीं कुछ ही दूरी पर उसके पिता एंबुलेंस या कोई और वाहन ढूंढ़ रहे थे ताकि बच्चे के शव को ले जाया जा सके। तस्वीरें मध्यप्रदेश के मुरैना की हैं। जिला अस्पताल के बाहर ये बच्चा और इसके पिता वाहन ढूंढ रहे थे। हालांकि उन्हे कोई वाहन नहीं मिला। इस सबके बीच मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो आनन फानन में पुलिस ने पहुंचकर वाहन का इंतेज़ाम कराया। 

मध्य प्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार 

पूरा मामला शनिवार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुरैना जिले के अंबाह के बड़फरा गांव के पूजाराम जाटव अपने दो साल के बेटे को इलाज के लिए मुरैना के जिला अस्पताल लेकर आए थे। एनीमिया और पेट में ज्यादा पानी भरने की वजह से बेटे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।बेटे को जिस एंबुलेंस से लाया गया था वो अस्पताल पहुंचने के बाद ही लौट गई थी। ऐसे में उसकी मौत के बाद उसके पिता पूजाराम ने अस्पताल के डाक्टर और स्टाफ से शव को गांव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने की बात कही। हालांकि पूजाराम की आर्थिक स्थिति सही ना होने की वजह उन्हें उम्मीद थी कि अस्पताल की तरफ से कोई सरकारी एंबुलेंस उन्हें मिल जाएगी। लेकिन अस्पताल के स्टॉफ ने यह कहकर मना कर दिया कि शव ले जाने के लिए अस्पताल में कोई गाड़ी नहीं है। गाड़ी चाहिए तो अस्पताल के बाहर से किराये पर करना होगा। पूजाराम अस्पताल के बाहर अपने बड़े बेटे के साथ वाहन ढूंढ़ता रहा लेकिन उसे कोई गाड़ी न मिली। 

पुलिस ने कराई एंबुलेंस की व्यवस्था

ये पूरा वाक्या एक स्थानीय पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस को आना पड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह जादौन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मासूम गुलशन की गोद से उसके भाई का शव उठवाया और दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और शव को उसके घर भिजवाया गया।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालDistrict Hospital
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम