राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीकों की 78.58 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

By भाषा | Published: September 19, 2021 12:10 PM2021-09-19T12:10:24+5:302021-09-19T12:10:24+5:30

78.58 crore doses of anti-Covid vaccines provided to states, UTs: Center | राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीकों की 78.58 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीकों की 78.58 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गईं : केंद्र

नयी दिल्ली, 19 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 78.58 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा, 1.16 करोड़ से अधिक खुराक जल्द भेजे जाने की तैयारी है।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 5.16 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं।

इसने कहा कि टीका आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के लिए राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को ज्यादा टीके उपलब्ध कराकर तथा बेहतर योजना बनाकर टीकाकरण अभियान को मजबूत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 78.58 crore doses of anti-Covid vaccines provided to states, UTs: Center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे