लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 76 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 15,657 हुई

By भाषा | Updated: November 12, 2020 11:28 IST

Open in App

ईटानगर, 12 नवंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 15,657 हो गई। नए संक्रमित मरीजों में सुरक्षाबल के पांच जवान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 13 नए मामले सामने आए, इसके बाद लेपराडा में 11 और वेस्ट कामेंग में 10 मामले सामने आए।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के चार जवान और सेना का एक जवान भी नए संक्रमित मरीजों में शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि त्वरित एंटीजन जांच से 74 नए मामलों की जानकारी मिली जबकि दो की जानकारी ट्रूनैट मशीन से हुई। उन्होंने बताया कि 75 और मरीजों के संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब कुल संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 14,126 हो गई। वहीं अब 1,485 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 46 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है।

राज्य में स्वस्थ होने की दर 90.22 फीसदी जबकि मृत्यु दर 0.29 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'