लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 7,340 नए मामले, 96 की मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2020 00:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली में शनिवार को 7,340 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जबकि 96 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में एक दिन पहले 49,645 नमूनों की जांच की गई थी। संक्रमण की दर 14.78 प्रतिशत है।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को 96 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की मृतक संख्या 7,519 तक पहुंच गई है।

दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या शनिवार को बढ़कर 44,456 पहुंच गई।

बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 4,82,170 हो गए हैं और संक्रमण से मुक्त होने की दर 89 प्रतिशत से ज्यादा है। कल 4,30,195 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

दिल्ली में शनिवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 4,288 तक पहुंच गई।

दिल्ली में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8,593 नए मामले आए थे और 85 लोगों की मौत हुई थी। 12 नवंबर को 104 संक्रमितों की मौत हुई थी, जो पांच महीनों में सबसे ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'