लाइव न्यूज़ :

सर्वे: 72 फीसदी MSME ने कहा, बिना छंटनी कारोबार करना मुश्किल, कॉरपोरेट सेक्टर में भी रोजगार जाने का खतरा

By निखिल वर्मा | Updated: June 5, 2020 11:18 IST

अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई सेक्टर को 3 लाख करोड़ रुपये क्रेडिट फ्री लोन देने की घोषणा की है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी कारण भारत में 13.5 करोड़ लोगों की नौकरियां समाप्त हो सकती हैं एमआईई की रिपोर्ट के पिछले महीने बेरोजगारी दर बढ़कर 27.11 प्रतिशत हो गई हैभारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या अब तक 2.26 लाख के पार जा चुकी है।

कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच देश के 72 फीसदी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) का कहना है कि कारोबार को सही तरीके से चलाने के लिए उन्हें निश्चित तौर पर छंटनी करनी होगी। ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (AIMO) द्वारा नौ अन्य उद्योग निकायों के साथ साझेदारी में किए गए एक सर्वेक्षण से यह बात सामने आई है। सिर्फ 14 फीसदी एमएसएमई ने कहा है कि वे अपने कर्मचारियों को बिना हटाए ही कारोबार को आगे बढ़ाएंगे।

इसके अलावा कॉरपोरेट जगत में 42 फीसदी कंपनियों ने कहा है कि उन्हें मौजूदा कार्यबल (वर्कफोर्स) में कमी करनी होगी। सिर्फ 18 फीसदी कंपनियों ने मौजूदा कार्यबल के साथ काम करने की बात कही है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सर्वे में एमएसएमई सेक्टर, सेल्फ एंप्लॉयड और कॉरपोरेट सीईओ जैसे 46,525 लोगों ने हिस्सा लिया था। यह सर्वे 24 मई से 30 मई के बीच किया गया।

सर्वे के अनुसार, एमएसएमई सेक्टर को पुराने बकायों के अलावा नए ऑर्डर मिलने में भी दिक्कत हो रही है। 32 फीसदी उद्योगों को वेतन देने की चिंता है। इसके अलावा 20 फीसदी उद्योगों का कहना था कि मौजूदा मैनपावर के साथ उनके लिए काम करना महंगा होगा। 15 फीसदी ने नए ऑर्डर में कमी आने और इतने ही लोगों ने कच्चे माल की उपलब्धता को लेकर चिंता जताई। 

इसके अलावा खुद का कारोबार करने वालों लोगों की सबसे बड़ी चिंता ईएमआई पेमेंट को लेकर है। इनमें से 36 फीसदी लोगों का कहना है कि पहले किए गए काम का भुगतान हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ हीनए ऑर्डर भी नहीं मिल पा रहे हैं, जो मिल रहे हैं, उनके लिए सही दाम नहीं मिल रहा है, जिससे लाभ हो सके। 

अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अलग सर्वेक्षण के अनुसार, कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और पुणे में 70 फीसदी रोजगार में कमी दर्ज की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनइकॉनोमीबेरोजगारीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया