लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद् के उपसचिव सहित प्रदेश में कोरोना वायरस से 72 और की मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2021 00:37 IST

Open in App

पटना, 11 मई बिहार विधान परिषद के उप सचिव शम्भू शरण तिवारी सहित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 72 और व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 10920 नए मामले सामने आये।

राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 3429 हो गयी । इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 612570 हो गयी ।

बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने परिषद के उपसचिव शम्भू शरण तिवारी की कोरोना से निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

उन्होने कहा, ‘‘ तिवारी अपने कार्य के प्रति बहुत ही संवेदनशील थे। उनकी कार्यकुशलता और समर्पण की भावना अनुकरणीय थी। वह परिषद सचिवालय में बेहद शालीन और हँसमुख व्यवहार के लिए जाने जाते थे।’’

सिंह ने कहा कि तिवारी की निष्ठा भाव और परिषद में उनके द्वारा दिये गए अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पटना में अठारह, पश्चिम चंपारण में तेरह, नालंदा में छह, दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी में तीन-तीन, अररिया, औरंगाबाद, भोजपुर, जमुई, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान एवं वैशाली में दो-दो तथा गया, गोपालगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, रोहतास एवं सुपौल में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में सोमवार अपराहन चार बजे से मंगलवार अपराहन चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 10920 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 1702 प्रकाश में आए हैं ।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अररिया में 188, अरवल में 173, औरंगाबाद में 430, बांका में 53, बेगूसराय में 511, भागलपुर में 136, भोजपुर में 97, दरभंगा में 116, पूर्वी चंपारण में 442, गया में 405, गोपालगंज में 317, जमुई में 173, कैमूर में 74, कटिहार में 338, खगड़िया में 130, किशनगंज में 114, लखीसराय में 148, मधेपुरा में 153, मधुबनी में 435, मुंगेर में 305, मुजफ्फरपुर में 452, नालंदा में 279, नवादा में 95, पूर्णिया में 579, रोहतास में 116, सहरसा में 97, समस्तीपुर में 782, सारण में 355, शेखपुरा में 127, शिवहर में 76, सीतामढ़ी में 103, सिवान में 263, सुपौल में 266, वैशाली में 493 तथा पश्चिम चंपारण में 246 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये।

बिहार में अबतक 507041 मरीज ठीक हुए जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 13852 मरीज भी शामिल हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 110071 नमूनों की जांच की गयी। अबतक प्रदेश में 27521326 नमूनों की जांच की गयी है ।

बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के 102099 मरीज उपचारररत हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 82.77 प्रतिशत है।

राज्य में मंगलवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से ऊपर के 146493 लोगों ने कोविड 19 का टीका लिया और प्रदेश में अबतक 8408557 लोग टीका ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम