लाइव न्यूज़ :

70,000 कुर्सियां, कई राज्य के सीएम मेहमान, कल शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, परिवार के पहले सदस्य, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 17:01 IST

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाकरे बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता उद्धव ठाकरे परिवार से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले सदस्य होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव ने भी इस परंपरा को बरकरार रखा। बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार भी शिवाजी पार्क के एक कोने में किया गया था, जिसे शिवसैनिक "शिवतीर्थ" कहते हैं।

शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिये मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाकरे बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता उद्धव ठाकरे परिवार से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले सदस्य होंगे।

शिवसैनिकों का शिवाजी पार्क से भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जहां पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे दशहरा रैली को संबोधित किया करते थे। बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव ने भी इस परंपरा को बरकरार रखा। बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार भी शिवाजी पार्क के एक कोने में किया गया था, जिसे शिवसैनिक "शिवतीर्थ" कहते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अधिकारी ने कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विनय चौबे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को समारोह स्थल पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

शिवाजी पार्क पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है, लिहाजा समारोह स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये जाएंगे।" अधिकारी ने कहा कि सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।

साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिये ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आगंतुकों और वीवीआईपी मेहमानों के वाहनों की पार्किंग जैसे मुद्दों पर भी यातायात प्रबंधन के साथ चर्चा की। इसी से संबंधित एक घटनाक्रम में बंबई उच्च न्यायालय ने शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बुधवार को सुरक्षा संबंधी चिंता जताई और कहा कि सार्वजनिक मैदानों पर इस किस्म के कार्यक्रमों को आयोजित करने का यह नियमित सिलसिला नहीं होना चाहिए। उच्च न्यायालय ने एक एनजीओ की याचिका पर वर्ष 2010 में इस क्षेत्र को ‘साइलेंस जोन’ घोषित कर दिया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019बाल ठाकरेउद्धव ठाकरेशिव सेनाआदित्य ठाकरेराज ठाकरेशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब