लाइव न्यूज़ :

संक्रमण के 70 प्रतिशत उपचाराधीन मामले आठ राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों के: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 70 प्रतिशत उपचाराधीन मामले महाराष्ट्र,केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश,कर्नाटक,पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ़ से हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से अब तक हुई मौतों में से 83.80 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र,कर्नाटक, तमिलनाडु,पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश,पंजाब,गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली के हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,55,555 थी,जो कि कुल मामलों का 4.89 प्रतिशत है।

बयान के अनुसार महाराष्ट्र में 87,014, केरल में 64,615 और दिल्ली में 38,734 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

देश में एक दिन में कोविड-19 के 43,082 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93.09 लाख हो गयी। इनमें से 87,18,517 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.64 प्रतिशत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 492 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,35,715 हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब