लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली थी 22 घंटे लंबी मुठभेड़, जानें सात जनवरी का इतिहास क्यों है खास

By भाषा | Updated: January 7, 2020 15:19 IST

जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी और उन्हें बंदी बना कर रंगून ले जाया गया, जहां 1862 में उनकी मौत हुई और उन्हें अपने प्यारे वतन में दो गज जमीन भी न मिल सकी।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्मगांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।

वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी का दिन भी बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरूआत की।

उनपर इलजाम था कि उन्होंने 1857 में हुकूमत के खिलाफ उठी बगावत की चिंगारी को हवा दी। दरअसल जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी और उन्हें बंदी बना कर रंगून ले जाया गया, जहां 1862 में उनकी मौत हुई और उन्हें अपने प्यारे वतन में दो गज जमीन भी न मिल सकी।

देश ने उनके योगदान को सम्मान दिया और उनके नाम पर कई सड़कों का नाम रखा गया। पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी उनके नाम पर एक सड़क है। बांग्लादेश में ढाका में विक्टोरिया पार्क का नाम बदलकर बहादुर शाह जफर पार्क कर दिया है।

देश दुनिया के इतिहास में सात जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1851 : प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।

1859 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने सिपाही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में मुकदमा शुरू किया।

1893 : गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।

1943 : मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्‍कारक निकोला टेस्‍ला का निधन।

1950 : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।

1966 : हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।

1981 : भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।

2010 : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'