झारखंड में कोविड-19 के 67 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Published: January 22, 2021 12:56 PM2021-01-22T12:56:44+5:302021-01-22T12:56:44+5:30

67 new cases of Kovid-19 in Jharkhand, one more person killed | झारखंड में कोविड-19 के 67 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 67 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

रांची, 21 जनवरी झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1058 हो गयी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 67 नये मामले सामने आने के बाद, राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 118079 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 115989 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अभी 1032 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उसके अनुसार पिछले चैबीस घंटे में कुल 10,657 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 67 संक्रमित पाये गये। रांची में सबसे अधिक 35 और पूर्वी सिंहभूम तथा बोकारो में पांच-पांच लोग संक्रमित पाये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 67 new cases of Kovid-19 in Jharkhand, one more person killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे