नेशनल फिल्म अवार्ड: 60 विजेताओं ने नहीं लिया है पुरस्कार, सरकार ने भी साध रखा है 'मौन'
By भारती द्विवेदी | Published: June 13, 2018 12:33 PM2018-06-13T12:33:23+5:302018-06-13T12:33:23+5:30
राष्ट्रपति द्वारा सम्मान नहीं मिलने के कारण नाराज हैं विजेता।
नई दिल्ली, 13 जून: राष्ट्रीय पुरस्कार (नेशनल अवॉर्ड) फिल्म में सराहनीय काम करने के लिए मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान। हाल ही में 65वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को बेस्ट अभिनेत्री के तौर पर पहली बार ये सम्मान मिला था। वैसे तो हर बार विजेताओं को ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। लेकिन इस बार कुछ ही विजेताओं को राष्ट्रपति ने ये अपने हाथों से सम्मानित किया था। बाकी के विजेताओं को उनका पुरस्कार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और खेल सूचना प्रसरण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर देने वाले थे। जिसकी वजह से बाकी 60 अवॉर्ड विनर से इस सम्मान समारोह का बहिष्कार किया था।
Video: राष्ट्रपति कोविंद ने धोनी को पद्म भूषण से किया सम्मानित, इस अंदाज में नजर आए क्रिकेट के 'मिस्टर कूल'
आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई
राष्ट्रीय फिल्म समारोह पिछले महीने के 3 मई को आयोजित किया गया था। लेकिन डेढ़ महीने बीतने के बाद भी विजेताओं ने पुरस्कार नहीं लिया है और ना ही सरकार की तरफ से उन्होंने पुरस्कार देने की कोई पहल हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिर्फ 11 विजेताओं को खुद से सम्मानित किया था। हालांकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि विजेताओं ने पुरस्कार राशि ले लिया है। और जल्द ही वे अपना मेडल भी लेंगे।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का बहिष्कार करने वाले कलाकारों का कहना था कि हमें जो पत्र मिला था, उसके मुताबिक हमें राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड दिया जाना था। ये 64 सालों से चली आ रही परंपरा है। इस समारोह का बहिष्कार करने में कहीं से हमारा ईगो नहीं है।