आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा दिए जाएंगे पद्म पुरस्‍कार, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 20, 2018 08:53 AM2018-03-20T08:53:49+5:302018-03-20T09:28:39+5:30

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल जानेमाने संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन परमेश्वरन और41 अन्य जानीमानी हस्तियों को2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।

padma awards to be conferred to illaiyaraja parameswaran 41 others today | आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा दिए जाएंगे पद्म पुरस्‍कार, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा दिए जाएंगे पद्म पुरस्‍कार, राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली ( 20 मार्च): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल जानेमाने संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन परमेश्वरन और41 अन्य जानीमानी हस्तियों को2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में उप- राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई अन्य गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

ऐसे में राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके इस पुरस्कार वितरण के बारे में कहा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है , ‘‘ आज शाम पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ शानदार बातचीत हुई,  उनके त्याग और समाज के लिए नि:स्वार्थ सेवा से जुड़ी उनकी कहानियों को सुनना वास्तव में बहुत अधिक प्रेरणादायक रहा।  उनके परिवर्तनकारी कार्य सम्मान के हकदार है,  गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहला मौका था जब मंत्रालय की ओर से पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया।





सरकार ने इस साल गरीबों की सेवा करने वालों, नि: शुल्क शिक्षा मुहैया कराने वाले स्कूल संचालित करने वालों और वैश्विक स्तर पर जनजातीय कलाकारों को लोकप्रिय बनाने वाली कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना है।

अधिकारी ने बताया कि इस साल84 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। इस सूची में तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और72 पद्मश्री पुरस्कार शामिल थे। हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कार2018 के लिए नामित शेष लोगों को दो अप्रैल को आयोजित विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। 

Web Title: padma awards to be conferred to illaiyaraja parameswaran 41 others today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे