लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 65.88 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:54 IST

Open in App

राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए दूसरे चरण के चुनाव में 65.88 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि प्रदेश के छह जिलों की 28 पंचायत समितियों के 536 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान कराया गया। सर्वाधिक मतदान जोधपुर जिले में हुआ, जहां आउ पंचायत समिति में 77.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में 10 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में 3459 मतदान केंद्रों पर 25 लाख 60 हजार 153 मतदाताओं में से 16 लाख 86 हजार 502 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि सभी चरणों का मतदान सम्पन्न होने के बाद जिला मुख्यालयों में मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीसरे और अंतिम चरण का मतदान एक सितंबर को कराया जाएगा जबकि तीनों चरणों की मतगणना चार सितंबर को जिला मुख्यालयों में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: बीजेपी 30 पंचायत समितियों पर आगे, एनसीपी का 20 पर दबदबा, कांग्रेस का खुला खाता

भारतMaharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026: भारी मतदान के बाद महायुति की नज़रें दबदबे पर, वोटों की गिनती जारी

भारतमहाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव 2025ः 246 नगरपालिका परिषद और 42 नगर पंचायत पर 2 दिसंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना, 1.07 करोड़ मतदाता और 13,355 मतदान केंद्र

भारतपंजाब जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव 2025ः 14 दिसंबर को पड़ेंगे वोट और 17 दिसंबर को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर