लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भोपाल में 43 और इंदौर में 16 नए मामले आए सामने, मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या पहुंची 256

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 22:27 IST

63 नए मामलों में भोपाल से सबसे ज्यादा 43 लोगों में संक्रमण पाया गया है, जबकि इंदौर में 16 मालमे सामने आए हैं।

Open in App

कोरोना वायरस का संक्रमण मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है और सोमवार को राज्य में कुल 63 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 256 पहुंच गई है। राज्य में इंदौर और भोपाल में  सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य आयुक्त फवाद अहमद किदवई ने बताया कि 63 नए मामलों में से भोपाल में सबसे ज्यादा 43 लोगों में संक्रमण पाया गया है, जबकि इंदौर में 16 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके अलावा बैतूल, विदिशा और उज्जैन में 1-1 मामले सामने आया है, जबकि एक अन्य जिले में भी 1  मामला दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 256 मामले हो गए है, जबकि 9 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक 4,281 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 111 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया