लाइव न्यूज़ :

असम में कोविड-19 के 6,258 नए मामले, मेघालय में नौ की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:47 IST

Open in App

गुवाहाटी/शिलांग, 11 मई असम में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,258 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,429 हो गयी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से 4,409 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक राज्य में 2,61,980 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37,500 है।

असम में मंगलवार को 68,572 नमूनों की जाचं की गई, जिसके साथ ही अब तक कुल 92,17,510 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में अब तक 31,93,082 लोगों को कोविड-रोधी टीके की खुराक दी गई है।

वहीं, मेघालय में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 450 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,579 हो गई जबकि नौ रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 242 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से उबरने के बाद 206 लोगों को छुट्टी दी गई और इसके साथ ही राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 17,040 हो गई है।

मेघालय में 3,297 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में अब तक 4.59 लाख नमूनों की जाचं की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा