आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 6,151 नये मामले, 58 मरीजों की मौत

By भाषा | Published: June 17, 2021 07:24 PM2021-06-17T19:24:55+5:302021-06-17T19:24:55+5:30

6,151 new cases of Kovid-19 in Andhra Pradesh, 58 patients died | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 6,151 नये मामले, 58 मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 6,151 नये मामले, 58 मरीजों की मौत

अमरावती, 17 जून आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,151 नये मामले सामने आए जिसके बाद बृहस्पतिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,32,902 हो गई। वहीं, इस अवधि में 58 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,167 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

नये मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 1,244 नये मामले सामने आए। इसके बाद चित्तूर में 937, पश्चिम गोदावरी में 647 और प्रकाशम में 554 नये मामले दर्ज किए गए। आंध्र में संक्रमण की दर 5.9 प्रतिशत हो गयी है। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 69,831 हो गयी है। बीते 24 घंटे में यहां 7,728 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब तक 17,50,904 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6,151 new cases of Kovid-19 in Andhra Pradesh, 58 patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे