लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 60 नये मामले, किसी मरीज की मौत नहीं हुई

By भाषा | Updated: August 22, 2021 13:42 IST

Open in App

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 60 नये मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,22,892 हो गयी जबकि किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 1,808 पर स्थिर रही। पुडुचेरी के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 121 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,20,237 हो गयी। संक्रमण के नये मामलों में पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 34 नये मरीज मिले। इसके बाद कराईकल में 18, माहे में सात और यानम में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया। पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 847 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के मुताबिक संक्रमण की दर 1.68 प्रतिशत पर बनी हुई है। प्रदेश में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.84 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत पर बनी हुई है। पुडुचेरी में अब तक कुल 7.80 लाख लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं, इनमें टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोग भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है