शाम छह बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: July 25, 2021 06:11 PM2021-07-25T18:11:40+5:302021-07-25T18:11:40+5:30

6 pm headlines | शाम छह बजे के मुख्य समाचार

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 25 जुलाई रविवार शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि43 मोदी लीड मन की बात

‘राष्ट्र सर्वप्रथम, हमेशा सर्वप्रथम’ के मंत्र के साथ ही हमें आगे बढ़ना है: मोदी

नयी दिल्ली, ‘‘राष्ट्र सर्वप्रथम, हमेशा सर्वप्रथम’’ के मंत्र पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आह्वान किया कि ऐसे समय में जब देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है, हर भारतीय को महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन’’ की तर्ज पर ‘‘भारत जोड़ो आंदोलन’’ का नेतृत्व करना है।

दि8 पेगासस रास सदस्य याचिका

पेगासस मुद्दा : राज्यसभा सदस्य ने अदालत की निगरानी में जांच के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली, राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए कार्यकर्ताओं, नेताओं, पत्रकारों और संवैधानिक पदाधिकारियों की कथित जासूसी के संबंध में अदालत की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

प्रादे55 महराष्ट्र बारिश लीड मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में मॉनसून के कहर से 113 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया चिपलून का दौरा

मुंबई, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बाढ़, भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं के कारण बीते 24 घंटे में एक और व्यक्ति की मौत के बाद रविवार को मृतकों की संख्या 113 हो गई, जबकि 100 लोग लापता हैं। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।

दि46 चिदंबरम लीड पेगासस

प्रधानमंत्री को संसद में बयान देना चाहिए, जासूसी हुई या नहीं बताना चाहिए : चिदंबरम

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि सरकार को या तो पेगासस जासूसी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति के जरिए जांच करानी चाहिए या उच्चतम न्यायालय से मामले की जांच के लिए किसी मौजूदा न्यायाधीश को नियुक्त करने का अनुरोध करना चाहिए।

प्रादे65 कर्नाटक लीड येदियुरप्पा

येदियुरप्पा ने पद से हटाए जाने की संभावना पर कहा, निर्देश मिलने पर उचित निर्णय लूंगा

बेलगावी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने खुद को पद से हटाए जाने की संभावना पर रविवार को कहा कि आज शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद वह उचित निर्णय लेंगे।

दि5 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 39,472 नये मामले

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं जबकि 535 और मरीजों की मौत से मृतक संख्या 4,20,551 हो गई है।

वि9 पाक पीओके चुनाव

पाकिस्तान में पीओके में विधानसभा चुनाव

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विधानसभा के लिए रविवार को मतदान हो रहा है जिसमें 45 सदस्यों को निर्वाचित करने के लिए 32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

वि11 चीन लीड तूफान

तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट पर दी दस्तक, उड़ानें रद्द

बीजिंग, तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट यानी शंघाई के दक्षिण में रविवार को दस्तक दे दी। इससे पहले उड़ानों और ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया तथा लोगों से घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है।

वि20 क्रोएशिया लीड बस दुर्घटना

क्रोएशिया में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 45 घायल

जागरेब (क्रोएशिया), क्रोएशिया में रविवार तड़के एक राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 45 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अर्थ8 कंपनियां जलवायु जोखिम

जलवायु जोखिमों पर खुलासा करने में कपंनियों को आ रही दिक्कतें : रिपोर्ट

नयी दिल्ली, कंपनियों को जलवायु जोखिमों के बारे में रिपोर्ट या खुलासे का प्रबंधन करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में उन्हें नियामकों के साथ-साथ निवेशकों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

खेल50 खेल ओलंपिक संपूर्ण लीड भारत

महिला खिलाड़ियों ने जगायी उम्मीद, निशानेबाजों और हॉकी टीम ने किया निराश

तोक्यो, पी वी सिंधू, मनिका बत्रा और एमसी मैरीकॉम ने तोक्यो ओलंपिक में अपने मुकाबले जीतकर निशानेबाजों के लगातार दूसरे दिन के खराब प्रदर्शन से निराश भारतीय खेमे में उम्मीद की किरण जगायी लेकिन आखिर में पुरुष हॉकी टीम की आस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 की शर्मनाक हार असहनीय बन गयी।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि26 चंद्रमा गति बाढ़

चंद्रमा की चाल से तटीय क्षेत्रों में बढ़ता है बाढ़ का खतरा, ऑस्ट्रेलिया के लिए क्या हैं इसके मायने

केप क्लीवलैंड (ऑस्ट्रेलिया), इस महीने दुनिया के कई शहर भीषण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए। चीन के हेनान प्रांत में इस हफ्ते महज तीन दिनों में साल भर की बारिश हो गयी।

वि25 अल्जाइमर याददाश्त

अल्जाइमर बीमारी में किस तरह की यादों को भूल जाता है व्यक्ति?

मोंट्रियल (कनाडा), याददाश्त को प्रभावित करने वाली अल्जाइमर बीमारी जोकि एक प्रकार का मनोभ्रंश है जिसमें केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की कोशिकाएं काम करना बंद कर देती हैं या मर जाती हैं, वह धीरे-धीरे कई लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। बुजुर्गों की आबादी बढ़ने के साथ 10 वर्षों में ऐसे लोगों की संख्या मौजूदा संख्या की दोगुनी होने की आशंका है।

वि24 ऑस्ट्रेलिया ग्रेट बैरियर रीफ

‘ग्रेट बैरियर रीफ’ को खतरे की सूची में न डालने से संकट केवल टला है, ख्त्म नहीं हुआ है

केयर्न्स, विश्व धरोहर समिति ने शुक्रवार को ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के ‘खतरे में नहीं होने’ की घोषणा की है। यह निर्णय लेते समय ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर’ (आईयूसीएन) तथा यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र के सुझाव की अनदेखी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6 pm headlines

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे