J&K: जम्मू के सिदरा इलाके में एक ही परिवार के 6 सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले, जांच में जुटी पुलिस
By अनिल शर्मा | Published: August 17, 2022 08:53 AM2022-08-17T08:53:20+5:302022-08-17T09:33:05+5:30
मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है।
जम्मू-कश्मीरः जम्मू के सिदरा इलाके में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि एक परिवार के छह सदस्य बुधवार को यहां अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।
मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है। एक घर में 2 शव मिले हैं, जबकि दूसरे घर में 4 शव बरामद हुए।
जम्मू-कश्मीर: जम्मू के सिदरा इलाके में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2022
एक घर में 2 शव मिले हैं, जबकि दूसरे घर में 4 शव मिले हैं। pic.twitter.com/U5PPwenTlK
शव सिदरा इलाके में परिवार के घर से बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
जम्मू के सिदरा इलाके में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: जम्मू-कश्मीर पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2022