लाइव न्यूज़ :

59 चाइनीज ऐप बैनः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारत ने की डिजिटल स्ट्राइक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 2, 2020 13:16 IST

भारत के आईटी मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इसके बाद चीन के 59 ऐप को बंद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत अपने देशवासियों और सीमाओं की रक्षा करना जानता है। चीन के 59 ऐप बंद करना भारत का डिजिटल स्ट्राइक करना था।  

नई दिल्लीः देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने टिकटॉक (TikTok) और यूसी ब्राउजर (UC Browser), शेयरइट (SHAREit) समेत चीन के 59 ऐप को भारत में बैन किया है। इसके बाद गुरुवार को पहली बार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए डिजिटल सुरक्षा और गोपनीयता के लिए हमने 59 ऐप पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें TikTok भी शामिल है। भारत अपने देशवासियों और सीमाओं की रक्षा करना जानता है। साथ ही साथ भारत डिजिटल स्ट्राइक भी कर सकता है।  

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रैली में चीन-भारत गतिरोध पर कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर कोई बुरी नजर डालेगा तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। आपको बता दें, भारत के आईटी मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। 

इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये ऐप 'उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शत्रुता रखने वाले तत्वों द्वारा इन आंकड़ों का संकलन, इसकी जांच-पड़ताल और प्रोफाइलिंग, आखिरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता पर आघात है, यह बहुत अधिक चिंता का विषय है, जिसके लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत है।' इसके बाद चीन के 59 ऐप को भारत में बैन कर दिया।  

ऐप बैन होने पर चीन ने जताई थी चिंता

वहीं, 59 ऐप बैन होने के बाद चीन ने इस कदम पर चिंता व्यक्त की थी और कहा कि भारत सरकार पर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के 'वैध और कानूनी अधिकारों' की रक्षा की जिम्मेदारी है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने भारत में चीनी एप पर रोक के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था, 'चीन भारत द्वारा जारी नोटिस से अत्यधिक चिंतित हैं। हम स्थिति की जांच और पुष्टि कर रहे हैं। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि चीनी सरकार हमेशा अपने कारोबारियों से विदेश में अंतरराष्ट्रीय नियमों, स्थानीय कानूनों और विनियमनों का पालन करने के लिए कहती है। 

नई दिल्ली में चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा था, 'संबंधित एप के भारत में बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता हैं और ये एप सख्ती से भारतीय कानूनों और नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं, और भारतीय उपभोक्ताओं, रचनाकारों और उद्यमियों को बेहतरीन और तेज सेवाएं प्रदान करते रहे हैं।'

सरकार ने इन 59 चाइनीज ऐप को किया बैन

1. TikTok2. Shareit3. Kwai4. UC Browser5. Baidu map6. Shein7. Clash of Kings8. DU battery saver9. Helo10. Likee11. YouCam makeup12. Mi Community13. CM Browers14. Virus Cleaner15. APUS Browser16. ROMWE17. Club Factory18. Newsdog19. Beutry Plus20. WeChat21. UC News22. QQ Mail23. Weibo24. Xender25. QQ Music26. QQ Newsfeed27. Bigo Live28. SelfieCity29. Mail Master30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi32. WeSync33. ES File Explorer34. Viva Video – QU Video Inc35. Meitu36. Vigo Video37. New Video Status38. DU Recorder39. Vault- Hide40. Cache Cleaner DU App studio41. DU Cleaner42. DU Browser43. Hago Play With New Friends44. Cam Scanner45. Clean Master – Cheetah Mobile46. Wonder Camera47. Photo Wonder48. QQ Player49. We Meet50. Sweet Selfie51. Baidu Translate52. Vmate53. QQ International54. QQ Security Center55. QQ Launcher56. U Video57. V fly Status Video58. Mobile Legends59. DU Privacy

टॅग्स :रविशंकर प्रसादचीनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालवेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपुडुचेरी ने बंगाल को 96 पर किया आउट, मोहम्मद शमी को जमकर कूटा, 24 गेंद में 34 रन, 81 से हार

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतTMC ने MLA हुमायूं कबीर को पार्टी ने किया सस्पेंड, बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने पर दिया था बयान

भारतक्या नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अभिषेक बनर्जी?, 2026 में बन सकते पश्चिम बंगाल सीएम?

भारत अधिक खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट