लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले सामने आये , 62 और रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: November 21, 2020 22:56 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 17,74,455 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार को संक्रमण के चलते 62 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 46,573 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने के बाद आज 4,088 लोगों को छुट्टी दे गई, जिसके साथ ही अबतक 16,47,004 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 79,873 रोगियों का इलाज चल रहा है।

मुम्बई में 1093 नये मरीज जाने से कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,74,579 हो गये। शहर में 17 और मरीजों की जान चले जाने से इस संक्रमण से अबतक 10,656 रोगियों की मौत हो चुकी है।

राज्य में अबतक 1,01,20,470 नमूनों की जांच हो चुकी हैं

मुम्बई और उसके आसपास के शहरों से बने मुम्बई संभाग कोरोना वायरस के मामले 1977 बढ़कर 6,15,499 हो गये। इस संभाग में अबतक कोविड-19 के 18,485 मरीजों ने जान गंवायी है।

पुणे संभाग में शनिवार तक कोविड- 19 के मामले 4,44,534 रहे जबकि अबतक 10,493 लोगों को इस वायरस के चलते जान गंवानी पड़ी है। नासिक संभाग में इस महामारी के मामले 2,38,660 हो गये जबकि अबतक 4470 मरीजों ने जान गंवायी है।

कोल्हापुर संभाग में कोरेाना वायरस के मामले 1,12,172 तक चले गये जबकि अबतक 3900 मरीजों की जान चली गयी। औरंगाबाद संभाग में शनिवार को कोविड-19 के मामले 66,169 हो गये जबकि अबतक 1,678मरीजों की जान चली गयी।

लातुर संभाग में शनिवार को कोविड-19 के मामले 73,149 रहे जबकि अबतक 2236 मरीजों की मौत हुई। अकोला संभाग में कोरोना वायरस के मामले 56,439 तक पहुंच गये जबकि अबतक 1332 लोगों ने इस वायरस जान गंवायी है। नागपुर संभाग में शनिवार को संक्रमितों की संख्या 1,65,857 हेा गयी जबकि 3819 लोग इस संक्रमण से मर गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र