पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 561 नए मामले, आठ मरीजों की मौत
By भाषा | Published: August 22, 2021 11:04 PM2021-08-22T23:04:12+5:302021-08-22T23:04:12+5:30
पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 561 नए मामले सामने आए हैं और आठ लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बुलेटिन से यह जानकारी मिली। बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण से अब तक 18,364 लोगों की मौत हुई है और 15,42,986 मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 686 और लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.20 फीसदी हो गई। राज्य में दिन में संक्रमण दर 1.53 फीसदी दर्ज की गई। वहीं 9,461 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 15,15,161 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।