लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में 55.47 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 2, 2020 00:27 IST

Open in App

लखनऊ, एक दिसंबर उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्‍नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र से 11 सीटों के लिए मंगलवार को चुनाव में औसत 55.47 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। इस बीच फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्‍मीदवारों के समर्थकों के बीच जमकर मार पीट और मतपत्र फाड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस चुनाव का परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

संयुक्‍त मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय के मुताबिक आगरा खंड स्‍नातक में 41.56 प्रतिशत, इलाहाबाद झांसी खंड स्‍नातक में 41.10 प्रतिशत, लखनऊ खंड स्‍नातक में 36.74 प्रतिशत, मेरठ खंड स्‍नातक में 42.86 प्रतिशत, वाराणसी खंड स्‍नातक में 39 .33 प्रतिशत मतदान हुआ।

राय के अनुसार खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आगरा में 70 .78, बरेली-मुरादाबाद खंड में 73 .48 प्रतिशत, गोरखपुर-फैज़ाबाद में 73 .94, लखनऊ खंड में 58 .99 प्रतिशत, मेरठ खंड में 62 .60 और वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 68 .83 प्रतिशत मतदान हुआ।

उल्‍लेखनीय है कि विधानपरिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा, सपा, कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 199 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इसमें पांच खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी तथा छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 85 प्रत्याशी मैदान में हैं।

फर्रुखाबाद से मिली खबर के अनुसार मतदान के दौरान जिले के मोहम्मदाबाद बूथ पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जबकि राजेपुर में भाजपा नेता का मतपत्र फाड़ने का आरोप दारोगा पर लगा जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

मोहम्मदाबाद क्षेत्र में जिस समय मतदान चल रहा था उस समय सपा और भाजपा के उम्‍मीदवारों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई| मारपीट होते देख वरिष्‍ठ उपनिरीक्षक हरिओम त्रिपाठी उन्हें बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गयी। काफी देर मारपीट होने के बाद पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत किया।

राजेपुर विकास खंड क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विभवेश सिंह नें आरोप लगाया कि जब वह शाम 4:55 बजे मतदान करने गये तो पीठासीन अधिकारी ने मत डालने की अनुमति दे दी, जिसके बाद जब मतदान कर मत पेटी में बैलेट डालने गये तो दारोगा रमाशंकर ने उसका बैलेट फाड़ दिया| इस बात पर भाजपा नेता ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद जमकर नोक झोंक हुई |

भाजपा नेताओं का हंगामा होता देख एसडीएम अमृतपुर विजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष राजेपुर देवेंद्र गंगवार ने दारोगा को मौके से हटा दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस का काम सुरक्षा व्यवस्था देखने का है ना कि बूथ के भीतर घुसकर बैलेट फाड़ने का। पीठासीन अधिकारी फटा हुआ मतपत्र अपने साथ ले गये और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

इस संदर्भ में पूछे जाने पर फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक डाक्‍टर अनिल कुमार मिश्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मत पत्र फाड़ने का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है लेकिन मोहम्‍मदाबाद बूथ पर एक मतदाता और एक एजेंट के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आयी जहां से बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन