लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के खाताधारकों में 55 प्रतिशत महिलाएं, RTI से मिली जानकारी

By भाषा | Updated: October 18, 2020 19:39 IST

मध्यप्रदेश के सूचना का आधिकार लगाने वाले कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ को सरकार की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि नौ सितंबर, 2020 तक पीएमजेडीवाई के तहत कुल 40.63 करोड़ खाते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएमजेडीवाई के तहत आधे से ज्यादा यानी लगभग 55 प्रतिशत खाताधारक महिलाएं हैं। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी से यह आंकड़ा मिला है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत आधे से ज्यादा यानी लगभग 55 प्रतिशत खाताधारक महिलाएं हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी से यह आंकड़ा मिला है। हालांकि, महिलाओं और पुरुषों के खातों में जमा को लेकर कोई आंकड़ा नहीं दिया गया है।

मध्यप्रदेश के सूचना का आधिकार लगाने वाले कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ को सरकार की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि नौ सितंबर, 2020 तक पीएमजेडीवाई के तहत कुल 40.63 करोड़ खाते थे। इनमें से 22.44 करोड़ खाते महिलाओं के और 18.19 करोड़ खाते पुरुषों के थे।वित्त मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार चालू वित्त वर्ष में सितंबर की शुरुआत तक इन पीएमजेडीवाई खातों में जमाराशि 8.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.30 लाख करोड़ पर पहुंच गई। सूचना में कहा गया हे कि पीएमजेडीवाई खातों में एक अप्रैल, 2020 तक कुल जमा 1,19,680.86 करोड़ रुपये थी, जो नौ सितंबर, 2020 तक 8.5 प्रतिशत बढ़कर 1,29,811.06 करोड़ रुपये हो गई।वित्त मंत्रालय ने हालांकि कहा है कि महिला और पुरुष खाताधारकों के खातों में जमा का अलग ब्योरा नहीं रखा गया है। पीएमजेडीवाई खातों में शून्य बैंलेस या शेष संबंधी सवाल पर वित्त मंत्रालय ने बताया कि नौ सितंबर, 2020 तक 3.01 करोड़ खाते ऐसे थे, जिनमें एक भी पैसा नहीं था।पीजेडीवाई की वेबसाइट पर सात अक्टूबर, 2020 के आंकड़ों के अनुसार कुल खाताधारकों की संख्या 40.98 करोड़ है। इन खातों में जमा राशि 1,30,360.53 करोड़ रुपये है। राष्ट्रीय वित्तीय समावेशन मिशन के तहत प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरुआत अगस्त, 2014 में हुई थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया