लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024 Dates: सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव, जाने किस-किस दिन डाले जाएंगे वोट और कब होगी वोटों की गिनती

By धीरज मिश्रा | Updated: March 16, 2024 16:28 IST

Lok Sabha Election Schedule 2024: इंतजार की घड़ी अब समाप्त हुई। दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता कर भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में 1.82 करोड़ लोग पहली बार वोट करेंगेइस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैंजिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं16 जून से पहले आएंगे लोकसभा चुनाव के परिणाम

Lok Sabha Election Schedule 2024: इंतजार की घड़ी अब समाप्त हुई। विज्ञान भवन में दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता कर भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव का पर्व, देश का गर्व" थीम के साथ आयोजित किए जाएंगे लोकसभा के चुनाव। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2024 का साल दुनियाभर में चुनाव का साल है। हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, 1.5 करोड़ कर्मियों द्वारा संचालित 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र हैं। चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। देश के 96.8 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। इनमें 49.7 पुरुष, 47.1 महिला वोटर हैं, 1.82 फर्स्ट टाइम वोटर, 18 से 29 साल के मतदाता 21.5 करोड़, 88.4 लाख दिव्यांग। 85 साल से ऊपर के मतदाता 82 लाख, 100 साल से अधिक उम्र के 2 लाख 18 हजार, ट्रांसजेंडर मतदाता 48 हजार।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को आपराधिक गतिविधि में रहे प्रत्याशियों की जानकारी देनी होगी, साथ ही कारण भी बताना होगा। चुनावों में मसल पावर को कम करने और हिंसा को रोकने के लिए हम प्रतिबद्ध है। इसे रोकने के लिए सख्ती से सारे कदम उठाए जाएंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां एक सीनियर अधिकारी तैनात रहेगा। जहां से भी शिकायत मिलेगी, वहां डीएम और एसएसपी सख्त कार्रवाई करेंगे।

राजीव कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है। उन्होंने कहा कि किसी भी वालंटियर या संविदा कर्मचारी की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगेगी।

हिंसा की कोई जगह नहीं

चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पैसे बांटने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। चुनाव में काले धन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त एक्शन होगा।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJPकांग्रेसआम आदमी पार्टीचुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनElectronic voting in India EVM
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम