हरियाणा में कोविड-19 के 54 नये मामले, 10 मरीजों की मौत
By भाषा | Published: July 5, 2021 08:48 PM2021-07-05T20:48:33+5:302021-07-05T20:48:33+5:30
चंडीगढ़, पांच जुलाई हरियाणा में सोमवार को कोविड-19 के 54 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,68,957 हो गयी जबकि 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 9,496 पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमण की दर 7.56 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों में पलवल में 10 और यमुनानगर में आठ नए मरीज मिले। इस दौरान हिसार और पानीपत में कोविड-19 के कारण दो-दो लोगों की मौत हुई।
बुलेटिन के अनुसार हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,113 हो गयी है जबकि अब तक कुल 7,58,348 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.62 प्रतिशत हो गयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।