लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 530 नए मामले

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:38 IST

Open in App

भोपाल, 11 मार्च मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 530 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 2,66,573 हो गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से चार और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,881 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 196 नये मामले इंदौर में आये जबकि भोपाल में 58 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,66,573 संक्रमितों में से अब तक 2,58,598 लोग स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 4,094 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 347 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा