लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में 53 हजार किलोग्राम डीडीटी बर्बाद

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:20 IST

Open in App

पाकुड़ (झारखंड), तीन दिसम्बर स्थानीय पुराना सदर अस्पताल के गोदाम में रखा लाखों रूपए मूल्य का 53 हजार किलोग्राम डीडीटी (एक प्रकार का कीटनाशक) बर्बाद हो गया है।

अधिकारियों के अनुसार यह डीडीटी वर्ष 2014-15 से ही यहाँ पड़ा हुआ था।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2015 से ही डीडीटी का छिड़काव बंद कर दिया गया है। खराब हो गया डीडीटी उससे पहले ही विभाग को उपलब्ध कराया गया था। बर्बाद हो चुके डीडीटी पाउडर के बोरे पर ‘एक्सपायरी डेट’ (उपयोग करने की तारीख) 2014, 2015 लिखा हुआ है।

स्थानीय अधिकारियों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि यहाँ के भंडार में 53 हजार किलोग्राम डीडीटी पड़े होने की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को बहुत पहले ही दी चुकी थी जिसके मद्देनजर राज्य मलेरिया पदाधिकारी ने वर्तमान सिविल सर्जन को पत्र लिखकर उसे चाईबासा भेजने का निर्देश दिया है।

इस संबन्ध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन रामदेव पासवान ने बताया कि विभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार यहाँ पड़े डीडीटी को चाईबासा भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब